बुलंदशहर में खुर्जा की पॉटरी उद्योग का स्वरूप बदला:देश से विदेश तक पहुंची क्रॉकरी, बोरियों-कट्टों से निकलकर फैंसी पैकेजिंग तक पहुंचा कारोबार...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 13, 2026

बुलंदशहर में खुर्जा की पॉटरी उद्योग का स्वरूप बदला:देश से विदेश तक पहुंची क्रॉकरी, बोरियों-कट्टों से निकलकर फैंसी पैकेजिंग तक पहुंचा कारोबार...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में खुर्जा की पॉटरी उद्योग का स्वरूप बदला:देश से विदेश तक पहुंची क्रॉकरी, बोरियों-कट्टों से निकलकर फैंसी पैकेजिंग तक पहुंचा कारोबार

बुलंदशहर में खुर्जा अपनी पारंपरिक पॉटरी कला के लिए लंबे समय से पहचान रखता है। अब यहां की क्रॉकरी देश के बड़े शहरों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रही है। एक समय बोरियों और कट्टों में पैक होकर स्थानीय बाजारों तक सीमित रहने वाले सेरामिक उत्पाद आज आधुनिक और आकर्षक बॉक्स पैकेजिंग में देश-विदेश के बाजारों में बेचे जा रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक, इस बदलाव में सरकार की एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) योजना और बेहतर बुनियादी ढांचे की अहम भूमिका रही है। 25 साल में बदल गया कारोबार का तरीका क्रॉकरी निर्माता अनुज गोयल और अंशुल गोयल के मुताबिक, पिछले ढाई दशकों में खुर्जा के पॉटरी उद्योग में बड़ा बदलाव आया है। पहले यहां तैयार क्रॉकरी को बोरों और कट्टों में भरकर आसपास के बाजारों में भेजा जाता था। उत्पादों की पैकेजिंग और बाजार तक पहुंच सीमित थी। अब सेरामिक प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। आधुनिक और फैंसी बॉक्स में पैक होकर खुर्जा की क्रॉकरी दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों के शोरूम तक पहुंच रही है। यही नहीं, अब इन उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मांग बढ़ी है।

Published on September 13, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0