उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी:शिकारपुर पहुंचे डिप्टी सीएम, सपा पर साधा निशाना; बोले- मुंगेरीलाल के सपने देख रहे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 13, 2026
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी:शिकारपुर पहुंचे डिप्टी सीएम, सपा पर साधा निशाना; बोले- मुंगेरीलाल के सपने देख रहे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार शाम 4 बजे शिकारपुर पहुंचे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हिम्मत बंधाई। दिवंगत विधायक को याद करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा, "हमारे साथी और जनप्रिय विधायक अनिल शर्मा जी का अचानक इस तरह चले जाना बहुत दुखद है। भाजपा संगठन और उत्तर प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़ी है।" परिवार को हिम्मत बंधाने के बाद उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर राजनीतिक हमला बोला। अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के नेता "मुंगेरीलाल के हसीन सपने" देख रहे हैं। बहू-बेटियों की सुरक्षा भी खतरे में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा को घेरते हुए पाठक ने कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता सपा शासनकाल की गुंडागर्दी और अव्यवस्था को आज तक नहीं भूली है। जिन्होंने प्रदेश में माफिया राज को बढ़ावा दिया और दंगों में धकेला, वे आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "सपा के कार्यकाल में गरीबों और व्यापारियों के मकान, दुकान व जमीनों पर अवैध कब्जे होते थे। साथ ही बहू-बेटियों की सुरक्षा भी खतरे में रहती थी।" तानाशाही के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने साफ किया कि असली तानाशाही सपा सरकार के समय देखने को मिलती थी। जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में प्रदेश अपराध और डर से मुक्त माहौल में विकास कर रहा है।
Related Articles
खुर्जा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला:बुलंदशहर में दबंगों ने दोस्त को भी पीटा, वारदात CCTV में कैद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026
CJI पॉटरी के डीजल टैंक में लगी भीषण आग , दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू ।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026
बुलंदशहर : भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने UGC के खिलाफ की बैठक...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 14, 2026