जहांगीराबाद बस अड्डे के लिए भूमि मंजूर:कैबिनेट ने राजस्व विभाग की जमीन परिवहन विभाग को निःशुल्क दी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2026
जहांगीराबाद बस अड्डे के लिए भूमि मंजूर:कैबिनेट ने राजस्व विभाग की जमीन परिवहन विभाग को निःशुल्क दी
बुलंदशहर के जहांगीराबाद में रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बस अड्डे के लिए राजस्व विभाग की भूमि को परिवहन विभाग को निःशुल्क देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। यह भूमि गांव गहना गोवर्धन (अनूपशहर बुलंदशहर रोड) के सामने स्थित है। तहसील प्रशासन ने इस सरकारी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया था। इसके बाद जिलाधिकारी बुलंदशहर ने भूमि को निःशुल्क परिवहन विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर पर कार्रवाई के बाद, कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी, जिससे परिवहन विभाग को भूमि निःशुल्क प्राप्त हो सकेगी। भूमि उपलब्ध होने के बाद बस अड्डे के निर्माण की राह काफी हद तक साफ हो गई है। विधायक संजय शर्मा ने रक्षाबंधन की शाम राखी से भरे दोनों हाथों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में उपयुक्त भूमि न मिलने के कारण बस अड्डे का मामला कई वर्षों से अटका हुआ था। विधायक ने आगे बताया कि काफी प्रयासों के बाद गांव गहना-गोवर्धन के सामने राजस्व विभाग की भूमि चिन्हित की गई, जो पहले कब्जे में थी। भूमि को कब्जा मुक्त कराने और जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव भेजने के बाद अब कैबिनेट से मंजूरी मिली है। विधायक ने कहा कि बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि प्राप्त करना आसान काम नहीं था। अब परिवहन विभाग से निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराकर जल्द ही बस अड्डे का प्रस्ताव स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा। इस बस अड्डे के निर्माण से जहांगीराबाद और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, जो क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026