कमालपुर-रघुनाथपुर मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश:मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र मरम्मत की मांग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2026
कमालपुर-रघुनाथपुर मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में आक्रोश:मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र मरम्मत की मांग
बुलंदशहर में विकासखंड ऊंचागांव के कमालपुर और रघुनाथपुर गांवों को जोड़ने वाले मार्गों की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। बारिश के मौसम में इन सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या और बढ़ जाती है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वे लंबे समय से इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीणों में निराशा है। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कमालपुर और रघुनाथपुर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख संपर्क मार्गों का तत्काल
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026