बुलंदशहर में खेत पर करंट से किसान दंपती की मौत:लौकी तौड़ने के दौरान हादसा, खाना देने पहुंची पत्नी भी चपेट में आई...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

August 21, 2026

बुलंदशहर में खेत पर करंट से किसान दंपती की मौत:लौकी तौड़ने के दौरान हादसा, खाना देने पहुंची पत्नी भी चपेट में आई...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में खेत पर करंट से किसान दंपती की मौत:लौकी तौड़ने के दौरान हादसा, खाना देने पहुंची पत्नी भी चपेट में आई

बुलंदशहर में खेत की फेंसिंग में उतरे करंट से किसान दंपती की मौत हो गई। किसान खेत पर लौकी तोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया था। बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे पत्नी ने किसान पति को खेत में पड़ा देखा, तो उसे उठाने की कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गई। वह पति के ऊपर ही जा गिरी। उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पास के खेत का किसान दोनों दंपती को मृत पाया। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके परिजन के साथ ग्रामीण भी पहुंच गए। इसके बाद किसान की पत्ती को निजी अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Published on August 21, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0