बुलंदशहर में अपराधियों पर पुलिस का चौतरफा शिकंजा:401 पर गुंडा एक्ट, 94 जिला बदर; 9.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 21, 2026
बुलंदशहर में अपराधियों पर पुलिस का चौतरफा शिकंजा:401 पर गुंडा एक्ट, 94 जिला बदर; 9.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बुलंदशहर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। साल 2026 में अब तक पुलिस ने गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत बड़ी संख्या में कार्रवाई की है। अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और जिला बदर करने के साथ ही अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित कर कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक 401 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, 94 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। लगातार अपराध में सक्रिय पाए गए 134 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है। गैंगस्टर में 61 मुकदमे, एनडीपीएस में 123 FIR अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी पुलिस का शिकंजा कसा जा रहा है। बुलंदशहर पुलिस ने अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत 61 मुकदमे दर्ज किए हैं। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 123 मुकदमे दर्ज किए हैं। वहीं, अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 1218 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026