Khurja; होंडा बाइक शोरूम में लगी आग.....
Reporter Kadeem Rajput TV News कल तक
June 03, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में हाईवे स्थित होंडा बाइक शोरूम में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। एक पब्लिक स्कूल के समीप स्थित कलुआ मोटर्स के शोरूम में आग लग गई।
हाईवे से गुजर रही एक बारात में की जा रही आतिशबाजी से शोरूम के टैरेस पर रखी बाइकों में आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टैरेस पर रखी कई बाइकें और लाखों रुपए के पुर्जे जलकर राख हो चुके थे। दमकल विभाग अब नुकसान का आकलन कर रहा है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026