बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली के मालखाने में लगी आग: शरारती तत्वों पर आरोप,तीन महीने बाद दर्ज हुई FIR...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 13, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली में 7 मई 2025 को मालखाने में लगी आग का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के तीन महीने बाद 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज की है। कॉन्स्टेबल अरुण कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में शरारती तत्वों को इस घटना का जिम्मेदार बताया गया है। घटना के दिन पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही थी। लेकिन अब दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि यह किसी शरारती तत्व की करतूत थी। आग में कई वर्षों के माल मुकदमाती जलकर नष्ट हो गए। इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शरारती तत्व कोतवाली के मालखाने तक कैसे पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 326(जी) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 व 4 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वे पुलिस की नजरों से कैसे बच निकले। साथ ही यह भी चर्चा का विषय है कि रिपोर्ट दर्ज होने से दो दिन पहले ही गुलावठी के एसएचओ का तबादला क्यों किया गया। जांच जारी है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026