Bulandshahar: मगरमच्छ दिखने पर गांव रिसालू व कमौना में दहशत का माहौल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 25, 2025
छतारी। क्षेत्र के गांव रिसालू और कमौना में मगरमच्छ दिखने पर दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीण तालाब की ओर जाने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के लिए तलाश शुरू कर दी है। कमौना गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिसालू गांव निवासी संदीप चौहान ने बताया कि शुक्रवार को गांव में रहने वाले राकेश काली नदी के किनारे अपनी बकरी को चरा रहे थे। वहीं नदी के पास ही छोटा तालाब है, जहां पर पशु पानी पीने के लिए जाते हैं। वहां पर राकेश की एक बकरी पानी पीने गई थी। राकेश वहीं पास में जाकर बैठ गए। दूर से देखा कि बकरी आगे नहीं बढ़ पा रही। उनको लगा बकरी कीचड़ में फंस गई है। इसके बाद जब वह बकरी को पानी से बाहर की ओर से खींचने लगे तो मगरमच्छ का जबड़ा बाहर आ गया, जिसमें बकरी के पैर फंसे हुए थे। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली है तब से वह लोग नदी की ओर नहीं जा रहे हैं और वन विभाग को भी सूचना दी है। इसके बाद राकेश बकरी छोड़कर वहां से गांव की ओर भाग आए। इसके अलावा गांव कमौना के तालाब में भी रविवार को मगरमच्छ दिखने की बात सामने आई है। वन दारोगा विरेंद्र ने बताया कि सूचना मिली है। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसमें टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है।
Related Articles
खुर्जा में अंकुर चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:स्वाट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पकड़ा; 25 हजार का इनाम घोषित था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर फटने से सड़क पर बहा तेल:लोग जान जोखिम में डालकर बोतलों और डिब्बों में भरने लगे; वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026
बुलंदशहर में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:चाचा गंभीर रूप से घायल, नेशनल हाईवे-34 पर हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 11, 2026