बुलंदशहर में कांग्रेस ने चुनाव आयुक्तों को बताया वोट चोर: BJP–EC गठजोड़ का आरोप,शहर के चौराहों पर लगाए होर्डिंग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 14, 2025

नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के आरोप के बाद कांग्रेस जिलों में भी सक्रिय हो गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के मुख्य चौराहों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू को ‘वोट चोर’ बताते हुए होर्डिंग लगा दिए। इन होर्डिंग्स को देखने के लिए लोग रुककर गौर कर रहे हैं, जिससे शहर में यह बड़ा चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न चुनावों में चुनाव आयोग वोट चोरी कर लोकतंत्र को खत्म कर रहा है। उनका कहना है कि भाजपा के लिए आयोग ‘इलेक्शन मैनेजमेंट’ कर रहा है और विपक्ष को डिजिटल वोटर लिस्ट न देकर मिलीभगत पर मुहर लगा दी है।
तीनों चुनाव आयुक्तों को देश माफ नहीं करेगा...
जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के लोग वर्तमान तीनों चुनाव आयुक्तों को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के बाद जिले के हर नगर में चुनाव आयोग और भाजपा के गठजोड़ के खिलाफ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025