डिबाई विधायक सीपी सिंह की हालत खतरे से बाहर:गंगा एक्सप्रेस-वे पर कल हुआ था हादसा, दिल्ली AIIMS में भर्ती; हालत खतरे से बाहर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 28, 2026
डिबाई विधायक सीपी सिंह की हालत खतरे से बाहर:गंगा एक्सप्रेस-वे पर कल हुआ था हादसा, दिल्ली AIIMS में भर्ती; हालत खतरे से बाहर
बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 63 वर्षीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी (सीपी सिंह) शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत दिल्ली स्थित AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। विधायक के पीआरओ और पुलिस के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर और खतरे से बाहर है। यह हादसा शनिवार शाम जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हापुड़ सीमा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ। विधायक सुबह 11 बजे लखनऊ से गाजियाबाद के लिए अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से रवाना हुए थे।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026