सरदार भगत सिंह जयंती पर ईलना में रक्तदान शिविर आयोजित:ग्राम प्रधान सहित 5 दर्जन युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 28, 2026
सरदार भगत सिंह जयंती पर ईलना में रक्तदान शिविर आयोजित:ग्राम प्रधान सहित 5 दर्जन युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
अमर शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्र चेतना मिशन ने ग्राम ईलना में रक्तदान शिविर लगाया। यह शिविर रविवार दोपहर 2 बजे बुलंदशहर जहाँगीराबाद रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह ने खुद रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से हुए इस शिविर में ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह, ललित कुमार, देवेन्द्र सिंह, अमित, कैलाश, प्रेमपाल, नवनीत कुमार, तरुण कुमार, सुरेश चंद, धर्मेन्द्र, रोहित, मोहित, संजय, मूलचंद, मुनेश, कपिल कुमार, अमित कुमार, महेश कुमार, सुरेश, किरनपाल, शाहबुद्दीन समेत 5 दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह और संयोजक मोहित लोधी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट भी दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। संस्था ने मोहित लोधी और ग्राम प्रधान योगेन्द्र सिंह को स्मृति चिह्न और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया।
Related Articles
बुलंदशहर में हादसे में घायल व्यक्ति की मौत:इलाज में देरी का आरोप लगाकर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में किया हंगामा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 28, 2026
बुलंदशहर में तेज बारिश और हवा से फसलें गिरीं:धान-गन्ने को 25% तक नुकसान, कटाई से पहले किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 28, 2026
डिबाई विधायक सीपी सिंह की हालत खतरे से बाहर:गंगा एक्सप्रेस-वे पर कल हुआ था हादसा, दिल्ली AIIMS में भर्ती; हालत खतरे से बाहर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 28, 2026