भांजा परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर मामी-बेटे को लेकर फरार:80 हजार कैश और जेवर भी चुराए, पति ने एसपी से शिकायत की...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2026
भांजा परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर मामी-बेटे को लेकर फरार:80 हजार कैश और जेवर भी चुराए, पति ने एसपी से शिकायत की
बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र के कतियावली गांव में एक युवक पर अपने परिवार को नशीला पदार्थ पिलाकर मामी और उसके बेटे को कार से ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पति का आरोप है कि आरोपी घर से 80 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात भी ले गए। घटना के करीब एक महीने बाद भी पत्नी और बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप कतियावली गांव निवासी कमररुद्दीन खान ने बताया कि 8 अगस्त की रात करीब 9 बजे उनका भांजा साजिद अपने दो साथियों फैजान और लाला उर्फ फिरोज के साथ घर आया था। आरोप है कि तीनों ने परिवार के लोगों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसे पीने के बाद परिवार के लोग बेहोश हो गए। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने घर में रखे 80 हजार रुपए नकद, करीब 5 तोले सोने के जेवरात और 500 ग्राम चांदी चोरी कर ली।
Related Articles
बुलंदशहर में दूल्हे का 17 राउंड हवाई फायरिंग मामला:तुर्की की जिगाना पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर FIR दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026
अखिलेश यादव का बुलंदशहर दौरा बदला:पीडीए महासम्मेलन की अनुमति नहीं मिली, 12 की जगह 11 सितंबर को आएंगे बुलंदशहर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026
गंगा में समाई बाबा की प्रतिमा और सड़क:वन विभाग की जमीन का कटान जारी, बिजनौर बैराज से छोड़ा गया 1.25 लाख क्यूसेक पानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 09, 2026