बुलंदशहर में दूल्हे का 17 राउंड हवाई फायरिंग मामला:तुर्की की जिगाना पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर FIR दर्ज...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 09, 2026

बुलंदशहर में दूल्हे का 17 राउंड हवाई फायरिंग मामला:तुर्की की जिगाना पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर FIR दर्ज...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में दूल्हे का 17 राउंड हवाई फायरिंग मामला:तुर्की की जिगाना पिस्टल से फायरिंग, दूल्हे पर FIR दर्ज

बुलंदशहर में खुर्जा इलाके में शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हे के कपड़ों में एक युवक मेहमानों के सामने पिस्टल से लगातार 17 राउंड हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद खुर्जा नगर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वीडियो में फायरिंग करते दिखाई दे रहा युवक शादाब है। वह सफीक का बेटा और खुर्जा नगर के मोहल्ला तरीनान का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो साल 2022 में शादाब की अपनी शादी के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना खुर्जा नगर में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 'जिगाना' पिस्टल के इस्तेमाल का दावा वायरल वीडियो में इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फायरिंग में तुर्की निर्मित 'जिगाना' पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि, हथियार की वास्तविक पहचान और उसकी वैधता की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। आरोपी के बारे में स्थानीय लोगों का दावा है कि उसे हथियार रखने और उन्हें दिखाने का शौक है। इन दावों की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बनाई टीमें, गिरफ्तारी के प्रयास तेज मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शादाब के खिलाफ खुर्जा नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तारी कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on September 09, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0