सिकंदराबाद सीएचसी में नई सुविधा:रोज 80-90 मरीज आते हैं,ईएनटी ऑपरेशन के लिए उपकरणों की मांग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025
सिकंदराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जल्द ही कान, नाक और गले के ऑपरेशन की सुविधा शुरू होगी। इससे मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने शासन से ऑपरेशन के लिए आवश्यक उपकरणों की मांग की है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर रविकांत के अनुसार, सीएचसी में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज आते हैं। इनमें कान में फंगल इंफेक्शन, नाक में एलर्जी और गले में इंफेक्शन की शिकायतें प्रमुख हैं। उपकरण मिलने के बाद कान का पर्दा बदलने और नाक की हड्डी का ऑपरेशन यहीं किया जा सकेगा। चिकित्सकों के अनुसार, नाक की हड्डी बढ़ने से मरीजों को बार-बार नजला होने और सांस लेने में परेशानी होती है। साथ ही गले में गांठ के छोटे ऑपरेशन भी यहां किए जा सकेंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश ने बताया कि उपकरणों की सूची शासन को भेज दी गई है। उपकरण मिलते ही मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026