बुलंदशहर से नौकरी का लालच देकर ले गए; 71 दिन तक बंधक बनाकर रखा : युवक को मलेशिया में ₹2 लाख में बेचा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 10, 2026
युवक को मलेशिया में ₹2 लाख में बेचा:बुलंदशहर से नौकरी का लालच देकर ले गए; 71 दिन तक बंधक बनाकर रखा
बुलंदशहर के एक युवक को मलेशिया में नौकरी के नाम पर दो लाख रुपए में बेच दिया गया। उसको बुलंदशहर से दिल्ली और फिर वहां से फ्लाइट से थाईलैंड भेजा गया। इसके बाद युवक को डंकी रूट (जंगल के रास्तों) से मलेशिया भेजा गया। इस दौरान उसे खाना-पानी तक नहीं दिया गया। मलेशिया पहुंचने के बाद युवक को एक तमिल व्यक्ति के हवाले कर दिया गया। 17 अप्रैल को भारत से निकले युवक को 71 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इसी बीच बंधक बने युवक ने किसी तरह भारत में पत्नी को फोन कर सारी बात बताई। इसके बाद पत्नी बुलंदशहर एसएसपी के पास पहुंची। आखिरकार, घरवालों ने भारत से 50 हजार रुपए का इंतजाम कर मलेशिया भेजे। तब जाकर युवक की घर वापसी का टिकट हुआ। इसके बाद वह 26 जून को भारत लौटा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026