बुलंदशहर कलेक्ट्रेट पर आज भाकियू का प्रदर्शन:गन्ना किसानों का 70 करोड़ बकाया,500 से ज्यादा ट्रैक्टर से पहुंचेंगे किसान...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 13, 2025
किसानों की कई मांगों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) बुलंदशहर में चक्का जाम करेगी। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज दोपहर करीब 1:30 बजे बुलंदशहर के सभी प्रवेश मार्गों से किसान अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के लिए कूच करेंगे। करीब 500 से अधिक ट्रेक्टर आने की संभावना है। सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसान बुलंदशहर के भूड़ चौराहे, स्याना अड्डा चौराहे, गुलावठी तिराहे, तहसील तिराहे, खुर्जा रोड, मामन रोड, शिकारपुर बाईपास से बुलंदशहर की तरफ ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर बुलंदशहर में प्रवेश करेंगे। किसानों का एलान है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी, बुलंदशहर से वह अपने गांव वापस नहीं जाएंगे। इस दौरान किसान खाट और हुक्कों को भी साथ लेकर आएंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर करीब 70 करोड़ रुपए बकाया है। किसानों को अपनी फसल का मूल्य लेने के लिए मिलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मिल मालिकों और जिला प्रशासन के बीच सांठगांठ है। इसके अलावा किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। खाद नहीं मिलने से फसल नहीं बो पा रहे हैं। इसके अलावा नकली खाद की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इसके अलावा बिजली विभाग के अफसरों की मनमानी जारी है। कृषि विभाग के अफसरों के भ्रष्टाचार का नुकसान किसान उठा रहा है। किसानों के घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे बिल अधिक आ रहे हैं। ट्यूबवेल पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। इन सभी मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026