बुलंदशहर-मेरठ में 7 चोरी की वारदातों का खुलासा:शटर तोड़ गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार,हथियार और उपकरण बरामद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 06, 2025
बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने एक शातिर शटर तोड़ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रात के समय बंद दुकानों और मकानों के शटर तोड़कर चोरी करता था। आरोपी अलग-अलग शहरों में कार से जाकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी से बुलंदशहर की 5 और मेरठ की 2 चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रात के अंधेरे में बंद दुकानों और मकानों को निशाना बनाते थे। वे शटर तोड़ने के विशेष उपकरण, बैटरी और ताले का इस्तेमाल करते थे। इससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में दिक्कत होती थी। चोरी के बाद वे तुरंत दूसरे शहर भाग जाते थे। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू, 8 बैटरी और शटर तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासगंज निवासी आशीष, अभिषेक, सूरज और प्रशांत के रूप में हुई है। इसके अलावा 5 हजार रुपये नकद और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है। इन सभी पर पहले से ही दर्जनभर मुकदमे जनपद में दर्ज हैं। आरोपियों ने जनपद में कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026