खतरे के निशान से 62 सेमी ऊपर बह रही गंगा:अवंतिका देवी मंदिर के गंगा तट पर बाढ़ के बीच पुजारियों ने की आरती...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 11, 2025
बुलंदशहर में गंगा पूरी तरह उफान पर है। गंगा के किनारे बसे गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। गंगा के तटवर्ती इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर आज सुबह गंगा आरती बाढ़ में ही करनी पड़ी। मां अवंतिका देवी मंदिर स्थित गंगा तट पर बाढ़ के बीच ही मंदिर के पुजारियों ने गंगा आरती की। नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा तीन दिन से खतरे के निशान से 62 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा में ढाई लाख क्यूसेक प्रति सेकेंड का बहाव होने पर नरौरा बैराज पर खतरे का निशान आ जाता है। लेकिन जलस्तर का हाल यह है कि गंगा 3 लाख क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर पर पिछले 24 घंटे से स्थिर है। इससे खादर क्षेत्र में फसलें जलमग्न होने से तटवर्ती इलाकों के किसानों को नुकसान हो रहा है। हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से जल स्तर मैं गिरावट आने से गंगा का जलस्तर कम होने की संभावना है। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले हरिद्वार और बिजनौर से 3 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड के बहाव पर पास हुए जल का असर अब नरौरा पर हो रहा है। फिलहाल गंगा के डाउनस्ट्रीम में 3 लाख 5 हजार 41 क्यों सेक्स प्रति सेकेंड की दर से जल की निकासी हो रही है। जबकि समुद्र स्थल से 179.39 मीटर जलस्तर है। पिछले 15 साल में नरौरा बैराज से 23 सितंबर, 2010 में 6 लाख 1 हजार 30 और 20 जून, 2013 में 6 लाख 11 हजार 523 और 2023 में 3 लाख 17 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड के खतरे का जलस्तर नरौरा बैराज से पास हो चुका है। जल में अधिक सिल्ट के कारण नरौरा से निकली एलजीसी 1000 क्यूसेक और पीएलजीसी नहरें बंद हैं। अब 2025 में फिर गंगा खतरे के निशान से ऊपर 3 लाख 5 हजार 41 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से बह रही है।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025