55.59 करोड़ रुपये से जिले की दो सड़कें होंगी चौड़ी:भूड़ से एनएच 34 और अनूपशहर आबादी मार्ग होगा फोरलेन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 13, 2025
बुलंदशहर। शासन ने जिले की दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के 55.59 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से प्रतिदिन पांच लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि भूड़ चौराहा से सदर तहसील मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में यह मार्ग फोरलेन (डिवाइडर के दोनों ओर सात-सात मीटर) है, लेकिन वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण इसे डिवाइडर से नौ-नौ मीटर चौड़ा किया जाना है।
*आवागमन में सुविधा होगी*
यह मार्ग भूड़ चौराहा से सदर तहसील तक और नहर पुल पार करते हुए नेशनल हाईवे 34 पर खुर्जा कट तक चौड़ा होगा। 4.75 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 30.23 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है, जिसके सापेक्ष 3.02 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य राजमार्ग संख्या 148 मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर (अनूपशहर आबादी भाग) को भी फोरलेन किया जाएगा। लगभग पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग के लिए 25.59 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है, जिसमें से 8.95 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष गंगा स्नान के लिए छोटी काशी (अनूपशहर) पहुंचने वाले 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को आवाजाही में सुविधा होगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026