बुलंदशहर में बस बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़:चोरी की बैटरियां और वैगनआर कार बरामद,5 आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 03, 2025
बुलंदशहर की नगर कोतवाली पुलिस ने बस बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 चोरी की बैटरियां, 5 चाकू और एक वैगनआर कार बरामद की गई है। गिरोह का सरगना सरफराज है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में आबिद, रिज़वान, सुहैल और आसिफ शामिल हैं। उस पर पहले से 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी दिल्ली और गाज़ियाबाद के निवासी हैं। कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के अनुसार, आरोपी सुनसान इलाकों में खड़ी बसों को निशाना बनाते थे। वे कुछ ही मिनटों में बैटरी निकालकर फरार हो जाते थे। चोरी की बैटरियों को बेचकर पैसे कमाते थे। गिरोह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
Related Articles

बुलंदशहर में खनन माफिया ने कार से उठाया:होली पर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप,जंगल में छोड़कर भागा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026
बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत:होली खेलकर रिश्तेदारी जा रहे पति-पत्नी की बाइक को पीछे से बस ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026

गैंगरेप मामले में बुलंदशहर पुलिस का समझौते का प्रयास:अफसरों की नाराजगी पर गिरफ्तारी,परिजनों के हंगामे पर 15 घंटे देरी से FIR...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026