बुलंदशहर में बिजली तार चोर गिरोह का खुलासा:5 गिरफ्तार, 445 किलो एल्यूमीनियम तार बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 04, 2026
बुलंदशहर में बिजली तार चोर गिरोह का खुलासा:5 गिरफ्तार, 445 किलो एल्यूमीनियम तार बरामद
जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय स्वाट (SWAT) टीम और थाना ककोड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले 05 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का एल्यूमीनियम तार, अवैध असलहे और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और थाना ककोड पुलिस द्वारा ग्राम रोनी सलोनी के पास संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने 05 संदिग्ध अभियुक्तों—शिवा (संभल), सुभाष (अलीगढ़), गुड्डू उर्फ रंगीला (बुलंदशहर), विवेक (मऊ) और राजाराम (बुलंदशहर) को गिरफ्तार किया।
Related Articles
बुलंदशहर में दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:4 महीने पहले हुई थी शादी; पहली पत्नी की मौत पर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 04, 2026
एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को हराया:गोल्ड मैडल जीता, बुलंदशहर में मना जश्न, सड़कों पर उतरे लोग...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 04, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया:8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे, किसानों को हो रही परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 04, 2026