बुलंदशहर में दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:4 महीने पहले हुई थी शादी; पहली पत्नी की मौत पर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 04, 2026

बुलंदशहर में दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या:4 महीने पहले हुई थी शादी; पहली पत्नी की मौत पर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल

बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र के पिलखना गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि चरित्र और आपसी विवाद को लेकर फैमुद्दीन उर्फ असलम (30) ने अपनी दूसरी पत्नी खुशबू (25) की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेरठ की रहने वाली खुशबू की शादी करीब चार महीने पहले पिलखना निवासी फैमुद्दीन से हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर फैमुद्दीन ने खुशबू की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की हालत गंभीर हो चुकी थी।

Published on October 04, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0