बहीपुर दोराहे से जहांगीराबाद सड़क के लिए 4.61 करोड़ मंजूर:लंबे समय से खराब सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक संजय शर्मा ने दी जानकारी...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 19, 2026

बहीपुर दोराहे से जहांगीराबाद सड़क के लिए 4.61 करोड़ मंजूर:लंबे समय से खराब सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक संजय शर्मा ने दी जानकारी...TV Newsकल तक

बहीपुर दोराहे से जहांगीराबाद सड़क के लिए 4.61 करोड़ मंजूर:लंबे समय से खराब सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक संजय शर्मा ने दी जानकारी

जहांगीराबाद में बहीपुर दोराहे से जहांगीराबाद तक की सड़क के लिए प्रदेश सरकार ने 4.61 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। लंबे समय से खराब हालत में रही इस सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी। यह सड़क करीब 2.08 किलोमीटर लंबी है। यह मार्ग जिला मुख्यालय, तहसील, डिग्री कॉलेज और कृषि मंडी जैसे कई अहम जगहों को जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में छात्र, किसान, व्यापारी और ग्रामीण इस रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चलाने वालों और पैदल चलने वालों को काफी दिक्कत होती थी। क्षेत्रवासी इस सड़क को सही कराने की मांग करते आ रहे थे। अब सरकार से पैसा मंजूर होने के बाद सड़क के जल्द ठीक होने की उम्मीद है। मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग सड़क बनाने का काम आगे बढ़ाएगा। सड़क बनने से जिला मुख्यालय, तहसील, डिग्री कॉलेज और कृषि मंडी तक आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। नगर व क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण की मंजूरी पर खुशी जताई है। उन्होंने विधायक संजय शर्मा का आभार भी जताया।

Published on September 19, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0