बुलंदशहर में नए आपराधिक कानून बताए:पुलिस को भारतीय न्याय संहिता समेत 3 नए एक्ट की जानकारी दी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 19, 2026
बुलंदशहर में नए आपराधिक कानून बताए:पुलिस को भारतीय न्याय संहिता समेत 3 नए एक्ट की जानकारी दी
बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक दिन की कार्यशाला हुई। इसमें पुलिस को नए आपराधिक कानूनों और जांच में फॉरेंसिक सबूतों के सही इस्तेमाल के बारे में बताया गया। इस कार्यशाला का मकसद पुलिसकर्मियों को नए कानूनों और आधुनिक वैज्ञानिक जांच तकनीकों में माहिर बनाना था। कार्यशाला की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह ने दीप जलाकर की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार सिंह के साथ जिले के कई बड़े पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यशाला में पुलिसकर्मियों को तीन नए आपराधिक कानूनों के मुख्य नियम बताए गए। ये कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS-2023), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS-2023) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA-2023) हैं। विशेषज्ञों ने उन्हें घटनास्थल की जांच, वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा करने, उन्हें सुरक्षित रखने (पैकेजिंग) और लैब भेजने के सही तरीकों की ट्रेनिंग दी।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026