बुलंदशहर में सपा का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान शुरू:4 अक्टूबर को डॉ. अंबेडकर चौक तक निकालेगी पैदल मार्च...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2026
बुलंदशहर में सपा का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान शुरू:4 अक्टूबर को डॉ. अंबेडकर चौक तक निकालेगी पैदल मार्च
समाजवादी पार्टी ने 2 से 8 अक्टूबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाने का ऐलान किया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम 4 बजे बुलंदशहर सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मतलूम अली की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मतलूम अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और 30 सितंबर को नई दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में तय रणनीति के तहत यह अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी और कथित 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। बुलंदशहर की सातों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के विरुद्ध किए गए इस कृत्य की समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है।
Related Articles
ककरई की रामलीला में भरत विलाप और दशरथ विलाप मंचन:राम वनगमन, सुमंत-निषादराज संवाद भी दिखाया गया; सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026
स्याना में स्टेट हाईवे पर निकला मगरमच्छ:राहगीरों में हड़कंप मचा, वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026
रासलीला में अपराध पूरे होते ही शिशुपाल का किया वध:द्रौपदी की पुकार पर पहुंचे श्रीकृष्ण, चीर बढ़ाकर बचाई लज्जा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 03, 2026