खुर्जा में रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था फेल: हजारों लोग फंसे,जेवर अड्डे से जंक्शन रोड तक 3 किलोमीटर लंबा जाम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 09, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में रक्षाबंधन के त्योहार पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई। जेवर अड्डे से लेकर खुर्जा जंक्शन रोड तक 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में हजारों लोग फंस गए। त्योहार के अवसर पर अपने घरों की ओर जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुलंदशहर से खुर्जा, अनूपशहर, स्याना और सिकंदराबाद मार्गों पर भी भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाने के लिए बुलंदशहर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बुलंदशहर शहर के अंदर भी जाम लग गया। पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए, लेकिन स्थिति पर नियंत्रण पाना मुश्किल रहा। पुलिस द्वारा पहले से की गई तैयारियां और व्यवस्थाएं त्योहार के दिन बढ़े हुए यातायात के सामने नाकाफी साबित हुईं। इस कारण आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026