खुर्जा में बीमारी से 3 दर्जन लोग बीमार:शाहपुर कला में एक दिन में दो मौतें,स्वास्थ्य टीम कैंप कर रही...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 03, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील के शाहपुर कला गांव में एक ही दिन में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले एक महीने से गांव में बीमारी का प्रकोप जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, एक ही दिन में महिला संतोष और बबली की बुखार से मौत हुई है। गांव में पिछले एक महीने में बुखार के कारण कुल आठ लोगों की जान जा चुकी है। बताया गया है कि लगभग 600 घरों वाले इस गांव में हर घर में लोग डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। कई गंभीर मरीजों को खुर्जा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 1 अक्टूबर को भी स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था और आगामी 3 अक्टूबर को भी कैंप आयोजित किया जाएगा। बुलंदशहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सुनील दोहरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार कैंप कर रही है। उन्होंने बताया कि मलेरिया टीम भी भेजी जा रही है और अन्य बीमारियों की भी जांच की जाएगी। उनके अनुसार, गांव की नालियां बेहद गंदी हैं और सफाई के व्यापक इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने गांव में गंदगी का बोलबाला होने की शिकायत की है। सीएमओ ने ग्रामीणों से स्वच्छ रहने की अपील की है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026