साइबर-ठगों को बैंक खाते किराए पर देते थे 3 युवक:23 लाख रुपए का लेनदेन, हर आरोपी को 35 हजार कमीशन; 2 मोबाइल बरामद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2026
साइबर-ठगों को बैंक खाते किराए पर देते थे 3 युवक:23 लाख रुपए का लेनदेन, हर आरोपी को 35 हजार कमीशन; 2 मोबाइल बरामद
बुलंदशहर पुलिस ने साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में हुई साइबर धोखाधड़ी की रकम के लेनदेन में किया जाता था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल तमिलनाडु, महाराष्ट्र और बिहार समेत अन्य राज्यों में हुई साइबर धोखाधड़ी के पैसों के लेनदेन के लिए किया गया। इन खातों के खिलाफ दूसरे राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक खातों में साइबर धोखाधड़ी से करीब 23 लाख रुपए आए थे। पुलिस या बैंक की ओर से खाते फ्रीज किए जाने से बचने के लिए वे रकम को 'बाइनेंस ऐप' के जरिए USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदलकर अन्य संदिग्ध आईडी पर ट्रांसफर कर देते थे।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026