बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए
बुलंदशहर में आयुक्त खाद्य सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मिर्जापुर-शिकारपुर रोड स्थित जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां वेजिटेबल एडिबल फैट की पैकिंग की जा रही थी। टीम ने मौके से 216 लीटर तैयार स्टॉक सीज कर दिया। साथ ही तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। सहायक आयुक्त (खाद्य) की ओर से गठित विशेष जांच टीम ने प्रतिष्ठान पर जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, परिसर में 'इंटरएस्टरिफाइड वेजिटेबल एडिबल फैट' की पैकिंग की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में उत्पाद को वेजिटेबल ऑयल और रिफाइंड ऑयल के मिश्रण से तैयार किए जाने की जानकारी मिली। इसकी गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन की जांच के लिए टीम ने कन्हैया, जतन और गोल्ड लाइट ब्रांड के नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर तैयार वेजिटेबल एडिबल फैट और कुकिंग मीडियम का कुल 216 लीटर स्टॉक सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सीज किए गए माल को सुरक्षित कब्जे में लिया गया है। नमूनों को सील कर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
यूपी में 16 साल के लड़के को चबा गया मगरमच्छ:जबड़े में दबाकर गंगा में खींचा, नाक-कान, मुंह कुछ भी नहीं छोड़ा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026