यूपी में 16 साल के लड़के को चबा गया मगरमच्छ:जबड़े में दबाकर गंगा में खींचा, नाक-कान, मुंह कुछ भी नहीं छोड़ा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 15, 2026
यूपी में 16 साल के लड़के को चबा गया मगरमच्छ:जबड़े में दबाकर गंगा में खींचा, नाक-कान, मुंह कुछ भी नहीं छोड़ा
बुलंदशहर में गंगा नहा रहे 16 साल के लड़के को मगरमच्छ चबा गया। वह एक और डुबकी लगाने की जिद में दोबारा पानी में गया था। इसी दौरान मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया। मगरमच्छ ने लड़के का कान, नाक और मुंह कुछ नहीं छोड़ा। वह नदी की बैरिकेडिंग में फंसा हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और घर वाले लड़के को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की। घटना दोपहर एक बजे की अहार इलाके की है। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ी मोहल्ले में मुकेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह बुधवार सुबह बेटे अनुज (16) और परिवार के अन्य लोगों के साथ अवंतिका देवी गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। परिवार के लोग स्नान के बाद बाहर निकल आए, लेकिन अनुज दोबारा गंगा में उतरकर नहाने लगा। परिवार वालों ने भी ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान पानी से निकला मगरमच्छ अनुज को नदी में खींच ले गया। करीब आधे घंटे बाद अनुज बुरी तरह घायल हालत में बैरिकेडिंग से लटका मिला।
Related Articles
मेड़ विवाद में किसान की हत्या:बुलंदशहर में पड़ोसी किसान और उसके बेटों ने फावड़ा मारकर ली जान, तीनों आरोपी पकड़े गए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
बुलंदशहर में जैन ग्रुप के प्रतिष्ठान पर छापा:216 लीटर वेजिटेबल फैट सीज, खाद्य विभाग की टीम ने 3 ब्रांडों के नमूने लिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026
सपा नेता हेमंत राघव के परिवार पर जानलेवा हमला:अखिलेश यादव ने एसपी से बात कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 15, 2026