डिबाई के चौधरी चरण सिंह बैराज का जलस्तर बढ़ा:निचले इलाकों में अलर्ट,नरौरा बैराज से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 05, 2025

नरौरा चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते 24 घंटों में करीब 20 हजार क्यूसेक की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद शुक्रवार को जलस्तर दो लाख क्यूसेक को पार कर गया। बैराज पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। गंगा बैराज के जल लेखा सहायक देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बैराज से डाउनस्ट्रीम में 2 लाख 600 क्यूसेक प्रति सेकंड जल की निकासी की जा रही है, जबकि गत दिवस यह निकासी 1 लाख 81 हजार 902 क्यूसेक थी। बैराज से निकली एलजीसी नहर में 6038 तथा पीएलजीसी नहर में 6433 क्यूसेक जल प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है।हालांकि अभी बैराज का जलस्तर मीडियम फ्लड की श्रेणी में है, लेकिन बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी की निकासी डाउनस्ट्रीम में होने पर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच जाता है। बैराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित जनपदों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि गंगा नदी के बढ़ते स्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे बसे गांवों के लोग सतर्क रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026