सिकंदराबाद में बिजली केबल टूटने से निकली चिंगारी:2 घंटे बाद भी नहीं पहुंची टीम,पुराने डाकखाने की मार्केट में हड़कंप...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 20, 2025
सिकंदराबाद के काजीवाड़ा स्थित पुराने डाकखाने की मार्केट में शनिवार सुबह अचानक एक विद्युत केबल टूट गया। केबल टूटने से चिंगारी निकलने लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तत्काल विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी। हालांकि, सूचना देने के करीब दो घंटे बाद भी विद्युत विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे मोहल्लेवासियों में अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। मोहल्ले के निवासी मोहसिन खान, अब्दुल्ला, फैज आलम और इमरान ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह 7:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि केबल टूटने के दौरान कुछ लोग उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। करीब 30 से 40 मिनट तक चिंगारी निकलती रही, जिससे खतरा बना रहा। इस संबंध में एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि संबंधित लाइनमैन को मौके पर भेजा जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केबल को जल्द ही ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026