बुलंदशहर में गंगा का जलस्तर घटा: किसानों की फसलें प्रभावित,नरौरा बैराज से 1.91 लाख क्यूसेक पानी की निकासी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 14, 2025
बुलंदशहर में नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर पिछले दिनों से लगातार घट रहा है। इससे प्रशासन को राहत मिली है। एसडीओ अंकित सिंह के अनुसार, मंगलवार दोपहर को बैराज से नदी की डाउन स्ट्रीम में 1 लाख 91 हजार 441 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जा रहा है। बिजनौर और हरिद्वार बैराज से छोड़े जा रहे पानी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नरौरा बैराज की एलजीसी नहर में 7,030 क्यूसेक और पीएलजीसी नहर में 4,939 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। पिछले साल 2023 में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। इस बार भी शुक्रवार से रविवार तक बैराज पर जलस्तर 3,05,041 क्यूसेक तक पहुंच गया था। गंगा किनारे के खेतों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि, निचले इलाकों के खेतों में अभी भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है। यह खतरे के निशान से 62 सेंटीमीटर ऊपर था।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026