नरौरा बैराज पर अगले 12 से 18 घंटे में जलस्तर पार कर सकता है खतरे का निशान:गंगा में उफान, खतरे के निशान की ओर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2025
नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार अगले 12 से 18 घंटे में गंगा नदी नरौरा बैराज पर खतरे के निशान को पार कर जाएगी। बैराज के सहायक अभियंता हेड वर्क्स अंकित सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे से गंगा नदी का जलस्तर मीडियम फ्लड स्तर पर स्थिर था। बृहस्पतिवार की शाम से जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। वर्तमान में बैराज से नदी की डाउनस्ट्रीम में 1,72,128 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी की निकासी हो रही है। एलसीसी नहर में 6,038 क्यूसेक और पीएलजीसी नहर में 49,339 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बैराज पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी 61 फाटकों का संचालन कंप्यूटराइज्ड नियंत्रण कक्ष से किया जा रहा है। नरौरा बैराज से की जा रही जल निकासी की जानकारी गंगा नदी से सटे जनपदों के जिला प्रशासन को लगातार दी जा रही है। अधिकारी हरिद्वार और बिजनौर बैराज से गंगा नदी में छोड़ी जा रही जल राशि पर निरंतर नजर रख रहे हैं। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि आपदा मित्र तैनात किए गए हैं। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। गंगा नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को नदी किनारे पशुओं को न ले जाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026