खुर्जा में पुलिस की मौजूदगी में 1150 फॉर्म बांटे गए:डाकघर में आधार कार्ड फॉर्म के लिए उमड़ी भीड़,11 अगस्त तक होगा काम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 31, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में जेवर बस अड्डा चौराहे स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड फॉर्म वितरण के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह से ही लोग फॉर्म लेने के लिए कतार में लगे थे। अव्यवस्था फैलने लगी जिसके बाद डाक विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत खुर्जा पुलिस की सहायता मांगी। भीड़ बढ़ने पर धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस बल की मौजूदगी में व्यवस्था बनाई गई। पोस्टमास्टर खुर्जा के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में कुल 1150 आधार कार्ड फॉर्म वितरित किए गए। ये फॉर्म 11 अगस्त 2025 तक के आधार कार्ड कार्य को पूरा करेंगे। पूरे समय खुर्जा पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा। फॉर्म वितरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अगली बार आधार कार्ड फॉर्म वितरण 12 अगस्त को होगा।
Related Articles

बुलंदशहर में हजारों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली कटी:दफ्तरों के चक्कर लगा रहे लोग,रिचार्ज न होने से परेशान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 18, 2026
भाजपा नामित सभासदों में सवर्णों का दबदबा:26 OBC, दलितों को 12,69 में से 30 सीटें सवर्णों को;अल्पसंख्यक को पहली बार प्रतिनिधित्व...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 18, 2026
स्याना में अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत:चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज,स्कूल जाते समय हुआ हादसा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 18, 2026