बुलंदशहर में ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई:स्पीड लेजर गन से की गई जांच,अगस्त में 1100 वाहनों के 22 लाख रुपये के चालान हुए...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2025
बुलंदशहर में पुलिस कप्तान दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने ओवर स्पीडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। अगस्त माह में ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड लेजर गन से वाहनों की रफ्तार मापी। निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड में चलने वाले करीब 1100 वाहनों के चालान काटे गए। इन चालानों की कुल राशि लगभग 22 लाख रुपये है।
ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा...
टीएसआई राजीव कुमार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि अगस्त में बुलंदशहर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सड़क हादसा हुआ था। टीएसआई ने स्पष्ट किया कि ओवर स्पीडिंग और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। यह हादसा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण हुआ था।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026