बुलंदशहर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: एक बिल्डिंग सील,11 बीघा जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 12, 2025
बुलंदशहर में विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बहलीमपुरा में रेलवे रोड पर 11 बीघा जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही साठा रोड पर बिना परमिशन बन रही काका बिल्डिंग को नोटिस देने के बाद सील कर दिया गया। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक चलाया जा रहा है। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में यह अभियान जारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कोई निर्माण न करें। साथ ही अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें। स्वीकृत कॉलोनियों की सूची www.bkdaup.com पर देख सकते हैं। प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि यह ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान जारी रहेगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8191978666 पर संपर्क कर सकते हैं।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026