बुलंदशहर में 106 बसें रहेंगी ऑनरोड:रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा मुफ्त सफर, 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2025
बुलंदशहर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर परिवहन निगम बहनों को मुफ्त सफर कराएगा। शासन के निर्देश पर निगम मुख्यालय ने सभी डिपो को इस व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए हैं। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि डिपो की 103 रोडवेज बसें और 3 अनुबंधित बसों सहित कुल 106 बसें ऑनरोड रहेंगी। इसके अलावा बदायूं मार्ग पर 40, लखनऊ मार्ग पर 6, मेरठ मार्ग पर 10 और अलीगढ़-फरुर्खाबाद मार्ग पर 10 बसें चलेंगी। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से 10 बसें और कौशांबी डिपो से 30 बसें संचालित की जाएंगी। सवारियों की सुविधा के लिए दादरी और लालकुआं पिकिंग पाइंट पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिले से 6 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है जो बसों को रुकवाकर सवारियों को बैठाएंगे।
अवकाश रद्द किए गए...
आवश्यकतानुसार बुलंदशहर भूड़ चौराहे, ब्रहमानंद टी पाइंट और खुर्जा हाइवे कट पर भी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर कर्मचारियों के अवकाश रद किए गए हैं।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026