खुर्जा में पुलिस मुठभेड़:रंगदारी मांगने वाले 10 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली,इनामी बदमाश घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 07, 2026
खुर्जा में पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बदमाश 10 हजार रुपये का इनामी था और उस पर रंगदारी मांगने का आरोप है। देर रात खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम देहात आसफपुर बंबे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पुलिस से घिरा देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी कासिम पुत्र हमीद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, कासिम एक शातिर अपराधी है। उसने खुर्जा नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कासिम के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी बुलंदशहर द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना खुर्जा नगर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक हिमांशु, उपनिरीक्षक राजीव चौहान और उपनिरीक्षक अतुल खरे शामिल थे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026