बुलंदशहर में घना कोहरा,विजिबिलिटी 10 मीटर:दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा,वाहन की रफ्तार थमी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 15, 2025
बुलंदशहर में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते क्षेत्र में दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दृश्यता इतनी कम रही कि 10 मीटर दूर तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। रविवार रात करीब 9 बजे से ही पूरे जिले को कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया था, और सोमवार सुबह दृश्यता मात्र 10 मीटर दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की आशंका जताई है। जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने और तापमान में गिरावट के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। कोहरे की शुरुआत और हवा की गति कम होने के कारण बुलंदशहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कई दिनों से बुलंदशहर और खुर्जा की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई थी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026