बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार:दिल्ली से चोरी बुलेट बाइक मिली,तेवतियापुरम डकैती का आरोपी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 06, 2025
बुलंदशहर की गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने एक मुठभेड़ के बाद 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश साजिद को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। साजिद पर गुलावठी की तेवतियापुरम कॉलोनी में डकैती डालने का आरोप है। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई सरवर खां, एसआई संजेश कुमार और अजेय मलिक सहित पुलिस टीम बीती रात गुलावठी-हापुड़ बॉर्डर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा, जिसे रोकने का इशारा किया गया। संदिग्ध रुकने के बजाय भागने लगा। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित लाला मोहम्मदपुर टंकी निवासी साजिद पुत्र मेहराजुद्दीन के रूप में हुई है। साजिद अपने साथियों के साथ 6 जुलाई 2025 की रात को गुलावठी की तेवतियापुरम कॉलोनी में डकैती डालने का आरोपी है। इस मामले में वह लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद बुलंदशहर एसएसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा, दिल्ली से चोरी हुई एक बुलेट बाइक भी मिली है। पुलिस ने साजिद के पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। साजिद पर लूट और डकैती जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, साजिद अपने गिरोह के साथ बुलंदशहर और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026