बुलंदशहर में 1 हजार किसान धरने पर, कलेक्ट्रेट घेरा:डीएम को बुलाने पर अड़े,500 ट्रैक्टर से खाट-हुक्का लेकर पहुंचे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 14, 2025
बुलंदशहर में भाकियू के एक हजार से ज्यादा किसान कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे हैं। किसानों की मांग है कि जब तक हम डीएम से नहीं मिल लेते तब तक यहीं बैठे रहेंगे। कई किसान खाने-पीने के बाद हुक्का पी रहे हैं तो कुछ माइक से गाना गाकर मनोरंजन कर रहे हैं। किसान बुधवार को करीब 1:30 बजे कलेक्ट्रेट के लिए निकले थे। 500 से ज्यादा किसान ट्रैक्टर से पहुंचे। किसानों ने चारों तरफ से कलेक्ट्रेट को घेर लिया। गेट बंद मिलने पर 10 मिनट का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद प्रशासन ने गेट खोला और किसान अंदर चले गए। फसल की कीमत के लिए मिलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर करीब 70 करोड़ रुपए बकाया है। मिल मालिकों और जिला प्रशासन के बीच साठगांठ है। हम लोगों को यूरिया तक नहीं मिल पा रही।
प्रदर्शन रोकने के लिए 7 थानों की फोर्स लगी...
किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट मोड पर था। सभी एंट्री रूट पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। 3 सीओ, 7 थाने के इंस्पेक्टर के अलावा 7 थानों का फोर्स, एएसपी रिजुल कुमार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टरों से और पैदल निकले। दोपहर में किसानों ने भूड़ चौराहा से कलेक्ट्रेट की तरफ कूच शुरू किया।
पूरे शहर में बने जाम जैसे हालात..
किसानों के प्रदर्शन से पूरे जिले में जाम जैसे हालात बन गए। भूड़ की तरफ से सबसे ज्यादा 700 किसान करीब 250 ट्रैक्टर से पहुंचे। बाकी किसानों ने भूड़ चौराहे, स्याना अड्डा चौराहे, गुलावठी तिराहे, तहसील तिराहे, खुर्जा रोड, मामन रोड, शिकारपुर बाईपास की ओर से बुलंदशहर में एंट्री की।
खाट-हुक्का लेकर पहुंचे किसान...
किसान 150 से ज्यादा खाट और हुक्का भी साथ लेकर पहुंचे हैं। इसके अलावा खाना बनाने का इंतजाम भी किसानों के पास है। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जातीं, हम यहीं कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे।
मुख्य चौराहे को जाम किया...
बुलंदशहर के मुख्य कालाआम चौराहे से सभी रास्ते किसानों ने जाम कर दिए। अंसारी रोड मार्ग, शिकारपुर बाईपास मार्ग, दिल्ली रोड, सिकन्दरबाद रोड, गुलावठी रोड, जहांगीराबाद रोड, अनूपशहर रोड, स्याना अड्डा रोड किसानों ने जाम कर दी। प्रशासन के कलेक्ट्रेट का गेट बंद करने पर किसानों ने प्रशासन को 10 मिनट का अल्टीमेटम दिया कि गेट नहीं खोला तो पूरे बुलंदशहर में जाम लगा देंगे।
खाद न मिलने से फसल नहीं बो पा रहे किसान...
किसान डीएम और चीनी मिल के अफसरों को बुलाने पर अड़े हैं। किसानों का ऐलान है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होंगी, बुलंदशहर से वह अपने गांव वापस नहीं जाएंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि किसानों को समय से यूरिया तक नहीं मिल पा रही। समय से फसल नहीं बो पा रहे हैं। वहीं, नकली खाद की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। कृषि विभाग के अफसरों के भ्रष्टाचार का नुकसान किसान उठा रहा है। आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों के घर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे ज्यादा बिल आ रहा है। बिजली विभाग के अफसरों की मनमानी जारी है। ट्यूबवेल पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं।
डीएम को बुलाने की मांग...
किसानों की धमकी के बाद जिला प्रशासन बैकफुट पर आ गया और कलेक्ट्रेट का गेट खोल दिया। जिलाधिकारी कार्यालय में 1000 से ज्यादा किसान पैदल और ट्रैक्टर-ट्रालियों से अंदर चले गए हैं। किसान डीएम श्रुति शर्मा को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। एसडीएम देवेंद्र कुमार और एडीएम अभिषेक कुमार किसानों से मिलने गए, लेकिन किसानों ने उनसे बात नहीं की।
Related Articles
ककोड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम:बड़ी संख्या में मौजूद रहे विद्यार्थी,एनएसएस ने आयोजित किया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर में प्लेटलेट्स रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा उजागर:दूसरी में 1.09 लाख प्लेटलेट्स बताईं,एक लैब में 12 हजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025
बुलंदशहर कोर्ट ने नौ गवाहों के बयान पर सुनाई सजा:दहेज हत्या के दोषी पति को 7 साल की कैद,5 हजार जुर्माना भी लगाया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 08, 2025