बुलंदशहर में बिजली संकट:घास मंडी का ट्रांसफॉर्मर फुंका, व्यापारियों ने किया बिजलीघर का घेराव
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 13, 2025

बुलंदशहर के औरंगाबाद स्थित मोहल्ला घास मंडी में बुधवार को ट्रांसफॉर्मर फूंक गया। गुरुवार दोपहर तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने से नाराज व्यापारियों ने मूंढी बकापुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया।
अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के नेतृत्व में लगभग 50 व्यापारी बकापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। व्यापारियों का आरोप है कि बिजलीघर पर तैनात एसएसओ रोस्टर से अलग छह घंटे से अधिक की अघोषित कटौती कर रहे हैं।
बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से भी लोग परेशान हैं। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीओ कुलदीप सिंह को व्यापारियों ने तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। इन लोगों की रही मौजूदगी प्रदर्शन में प्रवेश लोधी, मुकेश कुमार, रामवीर सिंह, अजय कुमार, ओमवीर सैनी, नरेश सोनी, डॉक्टर सुखपाल सिंह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन लोगों की रही मौजूदगी प्रदर्शन में प्रवेश लोधी, मुकेश कुमार, रामवीर सिंह, अजय कुमार, ओमवीर सैनी, नरेश सोनी, डॉक्टर सुखपाल सिंह समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026