प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश से पहले बनाया VIDEO:फंदे से उतारकर बचाई जान,मौके पर पहुंची पुलिस,अस्पताल में कराया भर्ती...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 18, 2026
बुलंदशहर में शादीशुदा युवती और उसके प्रेमी ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो सामने आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर दोनों को फांसी के फंदे से सुरक्षित उतार लिया। उन्हें इलाज के लिए डिबाई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या के प्रयास से ठीक पहले बनाए गए इस वीडियो में प्रेमी प्रेमिका ने अपनी स्थिति के लिए कुछ व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया। युवक ने वीडियो में गांव के प्रधान महेश चंद्र, उनके छोटे भाई पिंचू, लड़की के पिता राजू सिंह, ताऊ फुंस सिंह, अपने ताऊ के लड़के विजय सिंह और लड़की के मामा भूपेंद्र को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। वहीं, युवती ने भी वीडियो में अपने माता-पिता, ग्राम प्रधान और फुंस सिंह पर उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। बुलंदशहर पुलिस ने तुरंत सर्विलांस और स्थानीय जानकारी की मदद से पुलिस ने उस बाग का पता लगाया जहां दोनों फंदे पर लटकने की कोशिश कर रहे थे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026