बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: मारूंगा जरूर:अपने बचने का जुगाड़ राखियो,मुख्य आरोपी जीतू की VIDEO रील आई सामने;50 हजार का इनामी अभी भी फरार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 29, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी के बदमाशी भरे गानों पर बनाई गई रील अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसमें एक रील जो वायरल हो रही है, उसमें जीतू अपनी बॉडी का प्रदर्शन करते हुए जिस गाने पर रील बना रहा है, वह काफी विवादित है। इस गाने के बोल हैं कि मारूंगा रे, मारूंगा , मारूंगा जरूर .... अपने बचने का ध्यान राखियो ....। इस गाने पर बनी रील में जीतू आक्रामक शैली में किसी को चुनोती देता दिख रहा है और जीतू के साथ करीब 15 से 20 युवा भी इसमें दिखाई दे रहे हैं, जिनका नेतृत्व जीतू कर रहा है। इसके अलावा जिस जिम में वारदात हुई , उस जिम के अंदर बनी कई रील भी अब वायरल हो रही हैं। इन रीलों को सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026