बुलंदशहर की ज्योति राजपूत बनीं UPBA की पहली महिला रेफरी:2026 से देंगी सेवाएं,पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिरोही की पुत्रवधु...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 11, 2026
बुलंदशहर की ज्योति राजपूत ने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन (UPBA) में प्रदेश की पहली महिला रेफरी बनने का गौरव हासिल किया है। वह वर्ष 2026 से स्टेट रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। ज्योति राजपूत पूर्व राजस्व मंत्री एवं सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही और उषा सिरोही की पुत्रवधु हैं। वह भाजपा नेता डॉ. दिग्विजय सिरोही की पत्नी भी हैं। ज्योति राजपूत का बैडमिंटन से जुड़ा सफर प्रेरणादायक रहा है। वह एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। खेल से जुड़े अपने अनुभव को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अंपायरिंग के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2013 में उन्हें नेशनल अंपायर ग्रेड-2 का दर्जा मिला, और 2023 में पदोन्नत होकर वह नेशनल अंपायर ग्रेड-1 बनीं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ज्योति राजपूत ने अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2022 में उन्होंने बैडमिंटन एशिया द्वारा आयोजित रीजनल अंपायर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। वर्ष 2025 उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण रहा, जब उन्होंने कोटक इंडिया जूनियर इंटरनेशनल सीरीज (हैदराबाद), सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप (लखनऊ) और योनेक्स-सनराइज बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप (गुवाहाटी) जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में अहम भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, ज्योति राजपूत ने पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के संचालन में भी अपनी तकनीकी विशेषज्ञता प्रदर्शित की है। वह बीडब्ल्यूएफ (BWF) कोच लेवल-1 से प्रमाणित कोच भी हैं। उनकी बहुमुखी उपलब्धियां उन्हें कोचिंग और तकनीकी संचालन दोनों क्षेत्रों में एक पूर्ण बैडमिंटन पेशेवर बनाती हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026