ककरई में झमाझम बारिश:खेत-खलियान लबालब, किसानों को मिली राहत... TV News Kal Tak
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 02, 2026
ककरई में झमाझम बारिश:खेत-खलियान लबालब, किसानों को मिली राहत
न्याय पंचायत ककरई क्षेत्र में जुलाई माह की शुरुआत मूसलाधार बारिश के साथ हुई। पहली जुलाई को हुई इस वर्षा से किसानों और आम लोगों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली। बुधवार सुबह लगभग छह बजे से पूरे ककरई क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम सुहावना हो गया। मूसलाधार बारिश के कारण गांवों की गलियां, सड़कें और खेत-खलियान पानी से भर गए। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखी गई। खेतों में बारिश का पानी पहुंचने से किसानों में खुशी है। किसानों का कहना है कि यह वर्षा धान की रोपाई के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। क्षेत्र के कई किसानों ने धान की रोपाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त, चरी, मक्की और ईख (गन्ने) की फसलों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए जनपद में कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में बारिश लगातार जारी थी। ग्रामीण किसानों बलवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल, खानचंद, श्योराज, कुमरदीन, हरलाल और विनोद कुमार ने समय पर हुई इस बारिश पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे फसलों को काफी लाभ मिलेगा और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ी है। किसानों राजपाल सिंह, रमेश सिंह, कंछिद सिंह, नरेश शर्मा और प्रेम चंद को उम्मीद है कि यदि आगे भी मौसम इसी तरह अनुकूल रहा, तो इस बार फसल बेहतर होगी और खेती से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026