बुलंदशहर में खेतों में कीटनाशक छिड़कते दिखे विधायक:किसान अवतार’ बना चर्चा का केंद्र,लखावटी ब्लॉक के गांवों के दौरे पर पहुंचे विधायक...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 18, 2026
बुलंदशहर की अनूपशहर विधानसभा सीट से विधायक संजय शर्मा का एक वीडियो सामने आया है।। इस वीडियो में वे औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव में खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, आगामी चुनावी वर्ष को देखते हुए क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी क्रम में विधायक संजय शर्मा इन दिनों लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। अपने दौरे के दौरान जब विधायक औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे, तो वे किसानों के बीच बैठ गए। इसके बाद उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर पीठ पर स्प्रेयर मशीन लगाई और फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव किया। विधायक को इस तरह कृषि कार्य करते देख ग्रामीण भी हैरान रह गए।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026