बुलंदशहर में अज्ञात गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मारी:पति गंभीर घायल,एक महिला की मौत;शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 17, 2026
बुलंदशहर के ककोड़ में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में टैंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिकंदराबाद रोड पर उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टैंपो में टक्कर मार दी। खुर्जा कोतवाली के गांव समसपुर निवासी सुरेशचंद अपनी 38 वर्षीय पत्नी मंजू के साथ नोएडा से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनका टैंपो ककोड़ के सिकंदराबाद रोड पर पहुंचा, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो सवार मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टैंपो चला रहे उनके पति सुरेशचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल सुरेशचंद को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दंपति नोएडा में नौकरी करते थे और काम से लौटते समय यह दुर्घटना हुई। टक्कर से टैंपो के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बुलंदशहर के ककोड़ में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में टैंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिकंदराबाद रोड पर उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने पीछे से टैंपो में टक्कर मार दी। खुर्जा कोतवाली के गांव समसपुर निवासी सुरेशचंद अपनी 38 वर्षीय पत्नी मंजू के साथ नोएडा से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनका टैंपो ककोड़ के सिकंदराबाद रोड पर पहुंचा, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंपो सवार मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टैंपो चला रहे उनके पति सुरेशचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल सुरेशचंद को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दंपति नोएडा में नौकरी करते थे और काम से लौटते समय यह दुर्घटना हुई। टक्कर से टैंपो के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026